Site icon Bharatiyenews

Shefali Jariwala death: ‘ कांटा लगा ‘ गर्ल की अचानक मृत्यु ने छोड़ा सबको स्तब्ध

27 जून 2025 की रात भारतीय मनोरंजन जगत के  लिए दुखद रात साबित हुई जब मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का मंत्र 42 वर्ष की आयु मैं निधन हो गया।  ‘कांटा लगा’ गाने से रातों-रात प्रसिद्धि हसिल करने वाली शेफाली जरीवाला की अचानक मृत्यु ने उनके प्रशंसकों, सहकर्मियों और पूरे परिवार को शोक में डाल दिया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली की मृत्यु का  कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है, हालांकि अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

शेफाली जरीवाला:’ कांटा लगा ‘ से शोहरत की बुलंदियों तक

शेफाली जरीवाला ने 2002 में रीमिक्स गाना कांटा लगा के म्यूजिक वीडियो से भारतीय मनोरंजन जगत के अपनी पहचान बनाई । इस गाने ने न कवल उन्हें कांटा लगा गर्ल का किताब दिलाया बल्कि उन्हें रातों-रात मनोरंजन की दुनिया का  मशहूर  चेहरा बना दिया। 20 साल की उम्र में इस गाने में उनका  बोल्ड और आकर्षक अंदाज दर्शकों के दिल को भा गया था। यह गाना 1972 की फिल्म ‘ समाधि ‘ के एक पुराने गाने  का रीमिक्स था, जिसे शेफाली ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस गाने के लिए केवल 7000 रुपए की फीस मिली थी, लेकिन इसने उनके करियर को एक नई दिशा दी।

‘कांटा लगा’ की सफलता के बाद शेफाली ने कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया। उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘ मुझे शादी करोगी ‘मैं एक छोटी भूमिका निभाई और 2011 में कन्नड़ फिल्म ‘ हुड्डुगुरु ‘ मैं एक डांस नंबर ‘पंकज ‘में नजर आई । इसके अलावा ,उन्होंने रियलिटी शो ‘नच बलिए ‘के दो सीजन में अपने पति पराग त्यागी के सात हिस्सा लिया, जहां उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 2019 में ,शैफाली ने ‘ बिग बॉस 13 ‘ में हिस्सा लिया, जहां उनकी सादगी, ईमानदारी और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती ने दर्शकों का ध्यान अपनी और खींचा।

शेफाली का निजी जीवन और स्वास्थ्य चुनौतियां 

शेफाली का जीवन भी उतना ही चर्चा में रहा जितना उनके पेशेवर जीवन। उन्होंने 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद, 2015 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की,  जिनके साथ उनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता था। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो साझा करते थे जो उनके प्रशंसको के बीच लोकप्रिय थे।

शैफाली ने अपने जीवन में कई स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना किया । एक पुराने साक्षात्कार में, उन्होंने खुलासा किया था की 15 साल की उम्र में उन्हें मिर्गी का पता चला था। इस बीमारी ने उनके करियर को प्रभावित किया,  लेकिन उन्होंने  हार नहीं मानी। उन्होंने प्राकृतिक उपचार और अपने परिवार व दोस्तो के समर्थन से इस बीमारी पर काबू पाया और नौ साल तक  मिर्गी के दौरे से मुक्त रही। शेफाली ने अवसाद और चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी खुलकर बात की थी, जिसने उन्हें मजबूत बनाया।

अचानक निधन और रहस्यमई परिस्थितिया

27 जून 2025 की रात, शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने मुंबई के वैल्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ के अनुसार ,शेफाली को अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। शुरुआती खबरों में कार्डियक अरेस्ट को मृत्यु का कारण  बताया गया। लेकिन मुंबई पुलिस ने कहा की मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

शेफाली का शव पोस्टमार्टम के कूपर अस्पताल भेजा गया। इस विच मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम ने उनके अंधेरी स्थित आवास पर जांच शुरू की। पुलिस ने उनके घर के कर्मचारियों विशेष रूप से उनके कुक  और स्टाफ से पूछताछ की।  कुछ रिपोर्टर्स में यह भी दावा किया गया है की शेफाली एंटी- एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थी, जिसमें विटामिन सी और ग्लिटाथिनॉन जैसी दवाइयां शामिल थी। हालांकि,उनके डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि इन दवाइयां का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं है।

मनोरंजन जगत और प्रशंसको की प्रतिक्रिया

शेफाली के निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन उद्योग को हिलाकर रख दिया। उनके बिग बॉस में सह प्रतियोगी और दोस्त जैसे अली बनी, रश्मि देसाई ,राजीव अड़तिया  और किकू शारदा ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। गायक मिका सिंह,  जो शेफाली के करीबी दोस्त थे, ने लिखा, ” में गहरे सदमे और धुक में हु।  मेरी प्रिय मित्र शेफाली अब हमारे बीच नहीं है। उनकी मुस्कान और जीवंतता हमेशा याद रहेगी।”

Exit mobile version